Wednesday, October 17, 2018

फ्रेंच एविएशन पोर्टल ने पोस्ट किए दो कागजात, रिलायंस को थोपने या चुनने पर फिर सवाल

पेरिस. फ्रांस के एक एविएशन ब्लॉग ने मंगलवार को दो कागजात की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन्हें भारत-फ्रांस के बीच हुई 59 हजार करोड़ की राफेल डील से संबंधित कागजात बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अनिल अंबानी की कंपनी ‘दैसो रिलायंस एयरोस्
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में फ्रांस के साथ 36 राफेल फाइटर जेट की डील की थी। फ्रेंच पोर्टल ने राफेल बनाने वाली कंपनी दैसो से जुड़ी दो यूनियनों सीएफडीटी और सीजीटी से संबंधित ये कागजात पोर्टल पर पोस्ट किए हैं।
पोर्टल पर पोस्ट किए गए दोनों कागजात 11 मई, 2017 की मीटिंग के मिनट्स बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उस मीटिंग में दैसो एविएशन के लोइक सेगालेन ने अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस के साथ जॉइंट वेंटर का जिक्र किया।
फ्रेंच ब्लॉग का दावा है कि उन्होंने दोनों कागजात के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की। इन्हें पाठकों के लिए ऐसे ही छोड़ दिया गया है। पाठक खुद निर्णय लें कि राफेल डील में रिलायंस को फ्रांस पर थोपा गया था या नहीं?
माना जा रहा है कि सीएफडीटी और सीजीटी के मीटिंग मिनट्स फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और फ्रेंच मैग्जीन मीडियापार्ट के उन दावों की पुष्टि करते हैं, जिनमें कहा गया था कि फ्रांस के पास रिलायंस को चुनने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।
दैसो ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इन कागजात में भारत में ऑफसेट इंवेस्टमेंट का जिक्र किया गया है। इसमें अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस को अनिवार्य रूप से साझेदार बनाने के बारे में कोई बात नहीं है। मीटिंग की बातचीत से अलग तस्वीर पेश की जा रही है।
दावा किया जा रहा है कि सीजीटी के कागजात के मुताबिक, ‘‘प्रेजेंटेशन में कहा गया कि मेक इन इंडिया के तहत नागपुर स्थित दैसो रिलायंस एयरोस्पेस हमारे लिए निर्माण कार्य करेगी। लोइक सेगालेन के मुताबिक, भारत के साथ राफेल समझौते के लिए दैसो को अनिवार्य रूप से यह बात स्वीकार करनी होगी।’’
इन मीटिंग मिनट्स में ‘काउंटरपार्टी’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है। माना जा रहा है कि फ्रेंच में इस शब्द का मतलब क्षतिपूर्ति या डील खत्म के लिए किया जाता है। हालांकि फ्रेंच शब्द काउंटरपार्टी अंग्रेजी का काउंटरपार्ट है, जिसका अर्थ साझेदार होता है।
नई दिल्ली. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने अपनी मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई। मुंबई कांग्रेस ने हसीन के पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है। माना जा रहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। पेशे से मॉडल हसीन मोहम्मद शमी से शादी से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स से बतौर चीयरलीडर्स जुड़ी थीं। दूसरी ओर, मोहम्मद शमी ने हसीन से खुद की जान का खतरा बताया है। उन्होंने इस संबंध में जेपी नगर के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए गनर की मांग की है। हसीन और शमी की शादी जून 2014 में हुई थी।
शमी और हसीन के बीच इस साल मार्च में विवाद की शुरुआत हुई। हसीन ने मार्च में मीडिया के सामने शमी के खिलाफ कई सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग और अन्य महिलाओं से रिश्ते रखने जैसे कई आरोप लगाए थे।
इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि बीसीसीआई ने शमी को अनुबंध देने से भी इनकार कर दिया था। हालांकि, बोर्ड की आंतरिक जांच में शमी बेकसूर साबित हुए। इसके बाद उनके कॉन्ट्रैक्ट को जारी रखा गया।
इस बीच, शमी ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए एक गनर की मांग की है। शमी के पत्र के जवाब में जिलाधिकारी ने उन्हें पहले सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा है।
पेस’ को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत डील में जोड़ना अनिवार्य था।

No comments:

Post a Comment